फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 11 माह बाद खुले प्राइमरी और मिडिल स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कोरोना काल के लंबे अंतराल के बाद सोमवार को आठवीं तक के स्कूलों में भी कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया गया। इससे पहले एक फरवरी से कॉलेज के साथ-साथ 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं का संचालन शुरू किया गया था। वहीं अब मिडिल स्कूलों में भी 8वीं तक की कक्षाओं को शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

करीब 11 माह बाद प्रदेश सहित जिले के स्कूलों में कक्षाएं शुरू होने से शिक्षकों के साथ-साथ विद्यार्थी भी काफी खुश नजर आए। पहले दिन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या शत प्रतिशत नजर आई। स्कूल प्रबंधन की ओर से भी स्कूलों में कक्षाओं के सुचारू संचालन को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं। कोविड-19 के तहत जारी की गई गाइडलाइन के पालन को लेकर स्कूलों में सैनिटाइजर, मास्क व शारीरिक दूरी बनाए रखने का विशेष ध्यान रखा गया था। शिक्षकों की ओर से स्कूल पंहुचे छात्रों के स्वागत के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए थे। स्कूलों को विशेष तौर सजाया गया था।
गेट पर सैनिटाइजर का प्रबंध किया गया था। स्कूल आने वाले प्रत्येक छात्र के लिए मास्क पहनना व हैंड सेनिटाइजर का इस्तेमाल करना सुनिश्चित करने के बाद थर्मामीटर से जांच की जा रही थी। स्कूल की दीवारों पर संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी उपायों के संदेश लिखे गए हैं।
विज्ञापन

कक्षाओं की शुरूआत प्रार्थना के साथ की गई, जहां छात्रों ने उत्साह के साथ ईश्वर की स्तुति कर कोरोना जैसे संकटों से संसार को बचाए रखने की प्रार्थना की। इसके बाद शिक्षकों की ओर से छात्रों को स्कूलों में पालन किए जाने वाले सभी जरूरी कोरोना नियमों से अवगत करवाया। छात्रों ने कक्षाओं में पहुंच कर पढ़ाई की शुरूआत की। छात्रों के बीच शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए एक बैंच पर एक ही छात्र को बिठाया गया।
शिक्षकों ने कहा कि हायर सेकेंडरी स्कूलों के मुकाबले मिडिल स्कूलों में छात्रों की संख्या कम होने के कारण किसी प्रकार का कोई रोस्टर जारी नहीं किया गया है। स्कूल में सभी की हाजिरी सुनिश्चत की गई है। पहले दिन कक्षाओं में पहुंचे छात्र काफी उत्साहित व खुश नजर आए। शिक्षकों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। उनका कहना है कि 11 माह से वीरान पडे़ स्कूलों में रौनक लौटी हैं। मिड-डे-मील की भी शुरूआत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें