रामनगर। डाइट कुद की ओर से गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल रामनगर में क्षमता निर्माण पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 18 फरवरी को शुरू हुए इस कार्यक्रम का शनिवार को समापन हुआ। इसमें कुलवंता जोन के प्राइमरी व मिडिल स्कूलों के 60 संस्थान प्रमुखों ने भाग लिया।
इसमें नई शिक्षा नीति 2020, संस्थान प्रमुखों की भूमिका, डिजटिल एजूकेशन, आधारशिला, एसएमडीसी सदस्यों की भूमिका आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य शिक्षाअधिकारी पीडी शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने संस्थान प्रमुखों को शिक्षा क्षेत्र में हो रहे परिवर्तन और तकनीकों के साथ अपडेट रहने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रोग्राम कोआर्डिनेटर एचओडी मुकेश कुमार और सहायक कोआर्डिनेटर रशपाल सिंह की सराहना की। मास्टर मुल्ख राज ने नई शिक्षा नीति और एसएमडीसी के बारे में जानकारी प्रदान की।