फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सावन माह शुरू, मंदिरों में जलाभिषेक के लिए पहुंचे श्रद्धालु

विज्ञापन
उधमपुर। देविका घाट पर स्थित आप शंभू महाकालेश्वर शिव मंदिर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। श्री अमरनाथ यात्रा के साथ ही शुक्रवार से शुरू हुए सावन माह ने भोलेनाथ के भक्तों का उत्साह और भी अधिक बढ़ा दिया है। शिव मंदिरों में रुद्राभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया है।
पंडित सुदेश शर्मा ने बताया कि सावन भोले नाथ का प्रिय माह है। सच्चे मन से की गई भोलेनाथ की आराधना विशेष फलदायी होती है। खासतौर पर सावन के माह में पड़ने वाले सोमवार को खास माना जाता है। इस बार सावन माह में कुल चार सोमवार आ रहे हैं। हर साल शहर के देविका मंदिर समूह और आसपास के शिव मंदिरों में शिव दर्शन और रुद्राभिषेक के लिए आस्था का सैलाब उमड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खासतौर पर देविका घाट पर स्थित आप शंभू महा कालेश्वर मंदिर का अपना खास महत्व है। यह काफी प्राचीन मंदिर है। श्रद्धालु पवित्र देविका में स्नान कर महादेव का रूद्राभिषेक करते हैं। मंदिर में सावन माह को लेकर खास तैयारी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें