फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का समाज आध्यात्मिक मार्ग से भटक चुका : अनुरोध बाई

विज्ञापन
उधमपुर। मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से गांव कघोट में आयोजित सत्संग में हिस्सा लेते भक्त।
विज्ञापन
उधमपुर। मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से गांव कघोट में सद्भावना सत्संग समारोह आयोजित किया गया जिसमें निकटवर्ती गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।उधमपुर से आईं सद्गुरुदेव सतपाल महाराज की शिष्या साध्वी अनुरोध बाई ने कहा कि आज का समाज आध्यात्मिक मार्ग से भटक चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक मार्ग से भटकने के कारण अनाचार, भ्रष्टाचार, व्यभिचार आदि मामले बढ़ते जा रहे हैं। अपराध और नशाखोरी बढ़ती जा रही है। युवावर्ग दिग्भ्रमित है। उसे सही दिशा नहीं मिलने के कारण उसकी मानसिक दिशा बिगड़ चुकी है जिसके चलते आत्महत्याओं और अपराधों का सिलसिला जारी है। उन्होंने समझाया कि आज भी विकल्प मौजूद हैं। मानव समाज जब आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करेगा तो उसका ह्रदय परिवर्तन होगा, उसकी सोच बदलेगी, दृष्टिकोण बदलेगा और रचनात्मकता और सकारात्मकता का माहौल पैदा होगा।
महात्मा मेनावती बाई ने समझाया कि सत्संग श्रवण से जीवन में निखार आता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को आत्मज्ञान प्राप्त कर जीवन बदलने की सीख दी। कार्यक्रम में रामनगर एक के जिला परिषद के सदस्य मूल राज ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर सुनील कुमार शर्मा, देव राज शर्मा, कैप्टन बृजमोहन शर्मा, जोगेंद्र कुमार, देवराज दाया, मास्टर देस राज, गोपाल सिंह, तरसेम लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें