उधमपुर। सरकारी महिला कॉलेज में प्रिंसिपल प्रो. मीनू महाजन के मार्गदर्शन में छात्र संघ चुनाव (स्टूडेंट यूनियन-2020-21) का आयोजन हुआ। छात्र कल्याण समिति की संयोजक प्रो. सुमिता राव और पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में 53 कक्षाओं की प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सेमेस्टर पांच की संगीता कुमारी को अध्यक्ष और सेमेस्टर तीन की आयुषी शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया।
इसके अलावा सेमेस्टर तीन की वर्तिका कातल को सचिव, सेमेस्टर प्रथम की बंधु को संयुक्त सचिव, सेमेस्टर तीन की श्रेया शर्मा को कोषाध्यक्ष, सेमेस्टर एक की शिल्पा शर्मा को संयुक्त कोषाध्यक्ष, सेमेस्टर पांच की सांबिका शर्मा को संयोजक, सेमेस्टर पांच की किरण गुप्ता को महासचिव और सेमेस्टर पांच की स्वभावि महाजन को सांस्कृतिक सचिव चुना गया।