फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: समरोली के पास हाईवे पर भूस्खलन से आया मलबा, दूसरी लेन से वाहनों की आवाजाही बहाल रही

विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उधमपुर के समरोली में गिरी पस्सी: सोशल मीडिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित समरोली के पास सुबह लगभग सात बजे भूस्खलन होने से मलबा सड़क के बीचोबीच आ गया। इससे एक लेन को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद करना पड़ा। दूसरी लेन पर वाहनों को डायवर्ट कर यातायात बहाल रखा गया।
सड़क पर आए मलबे को हटाने के लिए नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के कर्मियों ने जेसीबी मशीनें लगाकर लगभग पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर बारह बजे तक मार्ग खोल दिया। इससे पहले भूस्खलन कारण एक लेन की आवाजाही बंद होने पर अमरनाथ यात्रियों के जत्थे को दूसरी लेन से रवाना किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार रात को हुई बारिश के चलते रविवार सुबह सात बजे समरोली के पास भूस्खलन हुआ। इससे वाहनों की आवाजाही पर कुछ समय के लिए ब्रेक लग गई लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने दूसरी ट्यूब से आवाजाही को बहाल रखा।
विज्ञापन

कोट...
सुबह सात बजे समरोली के पास हुए भूस्खलन के चलते सड़क पर भारी पत्थर और मलबा आने से एक लेन पर ट्रैफिक बंद करना पड़ा। अमरनाथ यात्रियों के जत्थे को बिना किसी रुकावट के दूसरी लेन से आगे के लिए रवाना किया गया। एनएचएआई के कर्मियों ने दोपहर तक दोनों ओर की आवाजाही बहाल कर दी।
-जतिंद्र सिंह, डीएसपी, ट्रैफिक पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें