फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: राजमार्ग पर बट्टल बालियां क्षेत्र में वाहन की चपेट में आने से सांभर की मौत

Fri, 21 Feb 2025 12:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
बट्टल बालियां में राजमार्ग में वाहन की चपेट में आकर मारा सांभर। संवाद - फोटो : udhampur
विज्ञापन
वाइल्ड लाइफ की रेस्क्यू टीम ने पोस्टमार्टम के बाद करवाया अंतिम संस्कार
विज्ञापन

उधमपुर। बट्टल बालियां इलाके में भाजपा कार्यालय के पास जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक सांभर की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने जब सांभर को राजमार्ग पर पड़े देखा तो उसे उठाकर किनारे रखा और वाइल्ड लाइफ विभाग को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची वाइल्ड लाइफ की रेस्क्यू टीम ने सांभर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया। वाइल्ड लाइफ विभाग ने जानकारी दी कि उन्हें बट्टल बालियां उधमपुर में राजमार्ग 44 पर एक सांभर के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद विभाग की तरफ से तत्काल टंडे रक्ख से एक रेस्क्यू टीम को घटनास्थल के लिए भेजा। प्राथमिक जांच में पाया गया कि सांभर राजमार्ग को पार करते हुए एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हुआ, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि इस बारे में वाइल्ड लाइफ विभाग को भी सूचित कर दिया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें