फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दिनभर बारिश और बर्फबारी, सूख रही फसलों को मिली राहत

Fri, 21 Feb 2025 12:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
उधमपुर में बारिश के चलते सड़क पर जमा हुआ बारिश का पानी। संवाद - फोटो : udhampur
विज्ञापन
दिनभर बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट, किसानों के चेहरे खिले
विज्ञापन

उधमपुर। कई हफ्तों से जारी शुष्क मौसम और बारिश-बर्फबारी की कमी से लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे थे, वहीं किसान भी अपनी सूखती फसलों को लेकर चिंतित थे। मगर बीती रात से शुरू हुई रुक-रुक कर हो रही बारिश ने सभी को राहत दी है। जहां आम लोगों ने ठंडे और शुष्क मौसम से राहत की सांस ली, वहीं किसानों की खराब हो रही फसलों को भी नया जीवनदान मिल गया।
स्थानीय किसान शंकर चंद, मोहम्मद इब्राहीम, नरेश सिंह, सन्नी कुमार और पुरषोत्तम सिंह ने बताया कि लगातार बारिश न होने से उनकी गेहूं की फसल सूखने के कगार पर थी, जिससे भारी नुकसान होने की आशंका थी। मगर इस बारिश ने फसल को बचा लिया और किसानों की मेहनत बेकार होने से बच गई। उनका कहना है कि यदि कुछ दिन और बारिश न होती तो फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाती।
विज्ञापन

बारिश के साथ ही मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है, जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से तापमान में और गिरावट आई है। पहाड़ों से चल रही सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया, जिसके चलते दुकानदार अपनी दुकानों में आग जलाकर ठंड से बचते नजर आए।
बारिश के कारण शहर की कई सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे दोपहिया वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, रेहड़ी-फड़ी लगाकर व्यापार करने वाले दुकानदार तिरपाल डालकर अपना काम करते नजर आए। बारिश के चलते बाजारों में चहल-पहल कम रही और लोग छाते लेकर चलते दिखे।
बीते दो महीने से बारिश न होने के कारण बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं में खांसी, जुकाम, बुखार और गले में दर्द जैसी बीमारियां बढ़ रही थीं। जीएमसी अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो गई थी। संवाद
विज्ञापन

बारिश होने से काफी हद तक ड्राई हुए मौसम में फर्क पड़ेगा। इससे वायरल बुखार व अन्य बीमारियों में कमी आएगी। अस्पताल की ओपीडी में बीमार होकर आने वाले बच्चों की संख्या में कमी आएगी। बारिश होने से पिछले काफी लंबे समय से चल रहे खुश्क मौसम से काफी हद तक राहत मिलेगी।

- डॉ. दीपक, चाइल्ड स्पेशियलिस्ट जीएमसी उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें