फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलां तालाब क्षेत्र जल्द होगा अतिक्रमण मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के सैलां तालाब इलाके को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर परिषद दुकानों का निर्माण कर मार्केट तैयार करेगा। मार्केट में कुल 17 दुकानें तैयार की जाएगी और फिर इन दुकानों को किराए पर दिया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद ने तैयारी कर ली है। जल्द नगर परिषद अतिक्रमण को हटाकर इनका निर्माण कार्य शुरू कर सकता है।
विज्ञापन

शहर के सैैलां तालाब इलाके में बड़ा हिस्सा अमिक्रमण का शिकार है। रेहड़ी-फड़ी वालों ने सड़क किनारे खाली पड़े स्थान पर कब्जा कर रखा है। इस कारण जाम लगने के साथ ही राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ता है। अतिक्रमण के कारण सैला तालाब में यातायात बुरी तरह से प्रभावित रहता है। नगर परिषद की तरफ से कभी कभार ही कार्रवाई की जाती है, जिससे उनके हौसले बुलंद हैं। नगर परिषद अभी तक अवैध रेहड़ी-फड़ियों को नहीं हटा पाया है। इस कारण अब मार्केट बनाने की योजना तैयार की है। इसके के तहत अतिक्रमण हटाकर 17 दुकानें बनाई जाएंगी, जिसकी 95 लाख लागत आएगी। बाद में बोली लगाकर किराए पर दुकानें दी जाएंगी। इससे नगर परिषद को राजस्व मिलेगा और सैला तालाब से अतिक्रमण भी हट जाएगा।
विज्ञापन

सैलां तालाब में मार्केट तैयार करने का निर्णय सभी पार्षदों ने मिलकर किया है। शहर के अन्य हिस्सों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए भी प्रयास जारी हैं।
- डॉ. जोगेश्वर गुप्ता, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें