फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ सीआरपीएफ कर्मियों सहित नौ सौ को लगाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में सोमवार को सीआरपीएफ के 200 जवानों सहित 900 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई है। इनमें काफी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी है। कुछ स्वास्थ्य कर्मचारियों को तो वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को एक बार फिर से लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जाने लगी। सुबह नौ बजे से ही स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन देन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया था। उधमपुर के साथ पंचैरी, रामनगर, चिनैनी, पीटीसी, टिकरी और सीआरपीएफ के कैंप में भी जवानों को कोरोना वैक्सीन दी गई।
सीआरपीएफ की 187 और 137 बटालियन में करीब 200 जवानों को वैक्सीन दी गई। शाम पांच बजे तक चली प्रक्रिया में कुल 900 लोगों को वैक्सीन दी गई है। इनमें इनमें 704 फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन दी गई। 152 स्वास्थ्य कर्मचारियों को दूसरी डोज दी गई और 44 स्वास्थ्य कर्मचारियों को पहली डोज दी गई है। मंगलवार केे भी सैंकड़ों फ्रंट लाइन वर्कर्स और हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें