फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: लाइसेंस के नाम पर दलालों की लूट, एक हजार का काम 10 हजार में

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। अगर आप भी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की सोच रहे हैं तो सावधान हो जाएं। आरटीओ कार्यालय के बाहर दलाल मजबूरी और समय की कमी का फायदा उठाकर आपको लूट सकते हैं। जिस लाइसेंस की सरकारी फीस महज एक हजार रुपये के भीतर है, उसके लिए भोले-भाले लोगों से पांच हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक ठगे जा रहे हैं।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन और पारदर्शी बना दिया है ताकि लोगों को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। इसके बावजूद कई लोग तकनीकी जानकारी के अभाव में या दफ्तर के चक्कर काटने से बचने के लिए दलालों के जाल में फंस रहे हैं। दलाल लोगों को गुमराह करते हैं कि प्रक्रिया बहुत कठिन है जबकि वास्तविकता में ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करना बेहद सरल है।
वाहनों की बढ़ती संख्या के बीच हर व्यक्ति को लाइसेंस की जरूरत है। इसी जरूरत का फायदा उठाकर दलाल मोटी कमाई कर रहे हैं। व्यस्त जीवनशैली के कारण लोग दलालों को पैसे देना बेहतर समझ रहे हैं लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि वे निर्धारित शुल्क से कई गुना अधिक भुगतान कर रहे हैं।
विज्ञापन

परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित शुल्क
लर्नर लाइसेंस फीस : 150
लर्नर टेस्ट शुल्क : 50
ड्राइविंग लाइसेंस (स्थायी) : 200
अंतरराष्ट्रीय परमिट : 1000
एआरटीओ की अपील, ऑनलाइन पोर्टल का करें उपयोग
एआरटीओ मुदसिर इकबाल ने स्पष्ट किया है कि लाइसेंस की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर दलालों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। जनता से अनुरोध है कि वे खुद ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करे। इससे न केवल पैसे बचेंगे बल्कि वे किसी भी प्रकार की ठगी से भी सुरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें