फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर मंडल में आरएसएस की शाखा प्रारंभ करनी होगी : अजय कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने चौक चबूतरा स्थित महाजन हाल में मनाया हिंदू नववर्ष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की नगर इकाई की तरफ से शहर के चौक चबूतरा स्थित महाजन हाल में हिंदू नववर्ष (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा), विक्रमी संवत् 2082 के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संघ के प्रांत सह कार्यवाह अजय कुमार मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने कहा कि हर मंडल में संघ की शाखा प्रारंभ करनी होगी।
कार्यक्रम की शुरुआत में आरएसएस के प्रथम सरसंघचालक डॉ. हेडगेवार को आद्य-सरसंघचालक प्रणाम किया गया। अजय कुमार ने कहा कि हिंदुओं के वर्ष भर में करीब दो हजार पर्व होते हैं, जिनमें से संघ वर्ष में छह प्रमुख पर्व मनाता है। इसमें भारतीय नववर्ष का विशेष महत्व है। भारतवर्ष ने विश्व को काल गणना का अद्वितीय सिद्धांत प्रदान किया है। उन्होंने बताया कि हमारे देश में नव संवत्सर का प्रारंभ विक्रम संवत् के आधार पर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से स्वीकार किया जाता है। भारतीय मतानुसार महाराज विक्रमादित्य ने विक्रम संवत का प्रारंभ किया था। इसकी गणना चंदन के आधार पर की जाती है। इसी दिन से शक्ति के प्रतीक नवरात्र का भी प्रारंभ होता है। मंदिरों और घरों में घट स्थापित किए जाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आगे बताया कि त्योहारों की धरती भारत में ‘हिंदू नववर्ष‘ का खास महत्त्व है। चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा को वर्ष प्रतिपदा या युगादि भी कहा जाता है। इस दिन हिंदू नववर्ष का आरंभ होता है। उन्होंने संघ अब 100 वर्ष का होने वाला है और इसको मनाने के लिए हमें प्रयास और भी अधिक करने होंगे। हर मंडल में संघ की शाखा प्रारंभ करनी होगी, जिससे हम समाज को और अधिक अपने साथ जोड़ सकें।
विज्ञापन

इस दौरान नगर संघ चालक श्रीकृष्ण, नगर कार्यवाह एडवोकेट सन्नी महाजन, अश्विनी पाबा, धर्मवीर गुप्ता, सुरेश गुप्ता, अरुण गुप्ता, विधायक पवन गुप्ता, डाॅ.जोगेश्वर गुप्ता, राज कुमार बुच्चा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें