फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: वार्ड 18 में समस्याओं का अंबार, कहीं गलियां कच्ची तो कहीं नालियां जाम

विज्ञापन
उधमपुर। शहर के वार्ड नंबर 18 में पड़ते दलाह में कच्ची गली।
विज्ञापन
हमारे वार्ड का लोगो लगाएं
विज्ञापन

- कई जगहों पर अब तक नहीं लगीं स्ट्रीट लाइटें, ड्रेन पर लोहे के जंगले भी नहीं, पेजयल की पाइपों में लीकेज



संवाद न्यूज एजेंसी

उधमपुर। शहर के वार्ड नंबर 18 में आते दलसह व गंगेड़ा क्षेत्र में समस्याओं का अंबार है। कई इलाकों में अभी तक स्ट्रीट लाइटें ही नहीं लग पाई हैं। कई गलियां कच्ची हैं। सेंटर ड्रेन पर लोहे के जंगले तक नहीं लगे हैं। कई जगहों पर जंगले क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। नालियां कचरे से भरी होने कारण ब्लॉक हैं।
इतना ही नहीं, जलशक्ति विभाग की ओर से जल आपूर्ति के लिए बिछाई गई पाइपों में लीकेज हो रही है। जिसके चलते लोगों के घरों में आने वाले पानी का प्रेशर बहुत ही कम है। इस क्षेत्र में सफाई कर्मचारी तक नहीं लगाए गए हैं। स्थानीय लोगों को मजबूर खुद ही सफाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


अशोक कुमार का कहना था कि वार्ड में कई गलियों में स्ट्रीट लाइटें तक नहीं लगी हुई है। जिसके चलते शाम ढलते ही गलियों में अंधेरा पसर जाता है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुचारू न होने से कई जगहों पर नालियां कचरे से भर जाने के कारण ब्लॉक हो गई है। तक नहीं बनाई गई है। उन्होंने कहा कि वह लोग कई बार नगर परिषद से क्षेत्र में सफाई कर्मचारी तैनात करने की मांग कर चुके है।
बारिश होने पर गलियों में भर जाता है पानी : अशोक


ओंकार गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र में कई गलियों को पक्का न किए जाने से बारिश के दिनों में कीचड़ व पानी भरने से आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, कई नालियां ब्लॉक हो चुकी हैं। लेकिन बंद पड़ी नालियों की सफाई की कोई भी व्यवस्था नगर परिषद की ओर से नहीं की गई है।
बस स्टैंड पर भी बहुत समस्याएं : करतार सिंह


करतार सिंह का कहना था वार्ड के अधीन आते न्यू बस स्टैंड पर भी बहुत समस्याएं हैं। सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से न होने के चलते वहां कचरे के ढेर लगे रहते हैं। हालांकि रोजाना काफी संख्या में लोगों का बस स्टैंड पर आना-जाना लगा रहता है। लेकिन इसके बावजूद सफाई व्यवस्था सुचारु रूप से नहीं है।
जल्द से जल्द नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएं : रमेश कुमार


रमेश कुमार ने बताया कि वार्ड में जिन जगहों पर स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी हैं उन जगहों पर जल्द से जल्द नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएं ताकि लोगों को रात के समय आ रही परेशानियों से निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि वार्ड में जो गलियां कच्ची हैं, उनकी मरम्मत का कार्य जल्द से जल्द शुरू कर उन्हें पक्का किया जाए और नालियां भी बनाई जाएं।
विज्ञापन

कोट....
जल्द ही विभाग की ओर से क्षेत्र में गलियों की मरम्मत करवाने के साथ ही वार्ड में नई स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुचारु रहे, इसके लिए सफाई कर्मचारी की भी जल्द तैनाती की जाएगी।
- राजेंद्र डींगरा, सीईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें