डोडा। जम्मू-कश्मीर पुलिस की साइबर अपराध जांच इकाई ने ऑनलाइन ठगी के मामलों में 8,39,004 रुपये की राशि को वसूल किया है। इसके अलावा देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 43 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत 8,00,026 रुपये है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस, जिला डोडा की ओर से बताया गया कि साइबर सेल को हाल ही में कई नागरिकों से ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी और मोबाइल गुम होने से संबंधित शिकायतें मिली थीं। इन शिकायतों की जांच के दौरान टीम ने उन्नत तकनीकी साधनों और निरंतर प्रयासों की बदौलत यह सफलता हासिल की। एसएसपी संदीप मेहता ने कहा कि डोडा पुलिस साइबर अपराधों के खिलाफ लगातार सजग है और आम जनता को भी जागरूक किया जा रहा है कि वे ऑनलाइन लेन-देन करते समय सतर्क रहें। संवाद