फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉयल चैलेंजर्स बनिहाल ने कैप्टन अतुल सोमरा कप जीता

विज्ञापन
रामबन के बनिहाल में क्रिकेट प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाली टीम को सम्मानित करते सेना के अधि? - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
रामबन। सेना की ओर से 20 अगस्त 2022 से आयोजित बनिहाल प्रीमियर लीग टी20 क्रिकेट चैंपियनशिप बुधवार को जिले के बनिहाल के लैंबर ग्राउंड में संपन्न हुई। रॉयल चैलेंजर्स बनिहाल ने वाजिद क्रिकेट क्लब चारील को 15 रनों से हराकर चैंपियनशिप जीती और 40 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्राप्त किया और कैप्टन अतुल सोमरा कप जीता।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का नाम भारतीय सेना के नायक कैप्टन अतुल सोमरा के नाम पर रखा गया था, जिन्होंने वर्ष 2002 में बनिहाल में एक आतंकवाद विरोधी अभियान में तैनात रहते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनकी याद में यह वार्षिक टूर्नामेंट चौथी बार आयोजित किया गया। 10 दिनों तक चले इस टूर्नामेंट में रामबन जिले की 32 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच में महिला भारतीय क्रिकेट टीम की खिलाड़ी जसिया अख्तर, आईपीएल खिलाड़ी मंजूर डार और एसडीएम बनिहाल जहीर अबास भट की उपस्थिति रही। सेना ने यह कार्यक्रम खेलो इंडिया अभियान के अनुरूप आयोजित किया और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक मंच प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें