फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: महादेव मोहल्ले से गड़ाल मार्ग तक सफर हुआ मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। महादेव मोहल्ले से मोहल्ला गड़ाल जाने वाली मुख्य सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण सफर मुश्किल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन व संबंधित विभाग से मार्ग की स्थिति को ठीक करने की मांग की है। विकास शर्मा ने बताया कि यही मार्ग बाकी मोहल्लों को जोड़ता है। महादेव चौक में सड़क का एक हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया है। मोड़ होने के कारण अक्सर हादसे की आशंका रहती है।
लक्की सिंह के अनुसार मार्ग खराब होने के कारण सिर्फ वाहन चालकों को ही नहीं बल्कि पैदल चलने वाले राहगीरों को भी परेशानी आती है। बच्चे भी इसी मार्ग से साइकिल लेकर निकलते हैं। बजरी फैली होने के कारण हादसे का डर सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजू कुमार निवासी सिला की मानेें तो सिला से मुख्य बाजार की तरफ गली में जाने से पहले यही रास्ता है। मोड़ पर सड़क का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्तहै। ज्यादातर परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें