किश्तवाड़। किश्तवाड़-अनंतनाग नेशनल हाईवे को चालू करने के लिए सिंनथन टॉप से बर्फ हटाने का काम जोरों पर जारी है। मौजूदा समय में मात्र एक किलोमीटर क्षेत्र से बर्फ हटाना शेष है। बर्फ हटाने का काम कामराजी मोड़ तक हो चुका है।
राष्ट्रीय राजमार्ग एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम की ओर से बर्फ हटाने का काम जारी है। बर्फ हटाने के बाद ही मार्ग को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। स्थानीय निवासियों को इस मार्ग के खुलने इंतजार है। लोगों का कहना है कि किश्तवाड़ से कश्मीर जाने के लिए यह मार्ग बहुत आसान है। इससे काफी समय की बचत होती है। गौरतलब है कि गत माह कश्मीर से किश्तवाड़ आ रहे दो वाहन बर्फबारी में फंस गए थे। जिला पुलिस ने कई लोगों को वहां से सुरक्षित बचाया था।