कटड़ा। मौसम के बिगड़े मिजाज के चलते धर्मनगरी में जहां दिनभर बादल और त्रिकुटा पर्वत पर धुंध छाई रही। इस कारण मां वैष्णो के भक्तों को दिनभर चॉपर की सुविधा नहीं मिल पाई। कुछ उड़ानों के बाद सेवा प्रभावित रही। वहीं, शाम छह बजे तक करीब सात हजार भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर रवाना हो चुके थे।
धर्मनगरी सहित भवन में दिनभर मौसम काफी प्रभावित रहा, जिस कारण लोगों और भक्तों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। वहीं, त्रिकुटा पर्वत पर सुबह के बाद शाम तक धुंध छाई रही जिस कारण चॉपर की सेवाएं दिनभर नहीं मिल पाईं। इस कारण भक्तों को घोड़ा, पिट्ठू, पालकी और पैदल ही मां के दरबार की ओर जाना पड़ा है। वहीं, बैटरी कार और रोपवे सेवा दिनभर बहाल रही है। उधर, वीरवार 10 हजार भक्तों ने मां की पवित्र पिंडियों के दर्शन किए। वहीं, शुक्रवार को शाम तक करीब छह बजे तक सात हजार भक्तों ने भवन की ओर प्रस्थान किया है।