फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदा इकट्ठा कर खुद बनाई सड़क

Tue, 19 Jan 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोन दौमेल पंचायत के लोग डंटाल से थराट मौहल्ले तक कीसड़क के खस्ता हाल को लेकर परेशान हैं। इस सड़क के बनने से 500 घरों के लोगों को रामनगर रेलवे स्टेशन तक पहुंचने में कम समय और कम फासला तय करना पड़ेगा। 40 साल से बंद पड़े इस रास्ते को गांव के लोगों ने चंदा जमाकर पैदल रास्ता तैयार किया।
विज्ञापन


रोन दौमेल के लोगों ने सालों से बंद पड़े रास्ते का काम खुद चंदा कर जमाकर शुरू किया। डंटाल से थराट मौहल्ले तक कि कच्ची सड़क के बीच बनी चट्टानों को मशीनों द्वारा तोड़कर कच्चे रास्ते को जैसे-तैसे बनाया गया।

सड़क के बीच कई जगहों पर नाले व टेढे़ मोड़ हैं। गांव वालों द्वारा जमा किए गए 1 लाख 13 हजार रुपए से सड़क के लिए रास्ता तो बना लिया गया।

पूरी सड़क को बनाना गांव वालों के बस की बात नहीं। रोन दौमेल के सरपंच रामेश्वर शर्मा ने बताया कि लोगों के सहयोग से रास्ता तो निकाला गया है पर सड़क को सही तरीके से बनाने के लिए काफी पैसा लगेगा।
विज्ञापन


इसके लिए वह डीडीसी उधमपुर को भी लिखा गया। डीडीसी ने सड़क के निर्माण के लिए 18 लाख रुपए का एस्टिमेट भी बनाया गया। इसके बाद काम को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

सड़क के रास्ते में दो कलवर्ड का निर्माण होना जरूरी है। कलवर्ड बनाने के लिए 4 लाख 10 हजार रुपए की लागत आनी थी। कलवर्ड बनाने के लिए विधायक दीनानाथ भगत द्वारा ढाई लाख की राशि दी गई।

लेकिन प्रशासन द्वारा सड़क निर्माण का काम अभी तक किसी भी एजेंसी को नहीं सौंपा गया। वार्ड न.3 के पंच मोहन लाल ने कहा कि सड़क के बनने से लोगों को काफी फायदा पहुंचेगा। लोगों को रेलवे स्टेशन जाने के लिए काफी लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। अगर सड़क बन जाती है तो रामनगर स्टेशन का सफर दस मिनट में तय हो जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें