फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में पस्सियां गिरने से मार्ग हुआ बंद

विज्ञापन
उधमपुर में पस्सियां गिरने से मार्ग हुआ बंद। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। शाम को तेज बारिश के दौरान पस्सी गिरने पर उधमपुर घोरडी मार्ग बंद हो गया है। मार्ग के बंद होने क बाद ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि इस महीने पांच से अधिक बार पस्सी गिरने पर मार्ग बंद हुआ है। इसको लेकर पीडब्ल्यूडी कुछ नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

शाम के समय मौसम का मिजाज बदलने पर घोरडी व बरमीन में करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई और इसी दौरान घोरडी के तरींबडिया इलाके में पस्सी गिरने पर मार्ग बंद हो गया है। मार्ग बंद होने पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई। उधमपुर से रवाना यात्री वाहन केवल बरमीन तक ही चल सके और फिर वहीं से वापस लौट गए। इसके अलावा घोरडी से भी कोई वाहन शहर की तरफ रवाना नहीं हो सका। मार्ग बंद होने पर ग्रामीण काफी परेशान हुए। ग्रामीणों ने बताया कि इस बार बारिश के दौरान पांच बार मार्ग बंद हो चुका है। पहाड़ी की कटाई किए जाने के कारण बार बार इस तरह की स्थिति बन रही है। पीडब्ल्यूडी इसको लेकर कुछ नहीं कर रहा है। अगर बार बार पस्सी गिरने पर मार्ग बंद हो रहा है तो एक मशीनरी को मौके पर ही तैनात रखना चाहिए, ताकि मार्ग को खोला जा सके। लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। सूचना मिलने पर दूसरे दिन ही मार्ग को खोलने के लिए मशीनरी मौके पर पहुंचती है। ग्रामीणों ने कई बार अपनी परेशानी को अधिकारियों के सामने रखा है, लेकिन कोई उनकी परेशानी को गंभीरता से लेता ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें