फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्णकारों ने किया मार्ग जाम

Mon, 28 Mar 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : demo
विज्ञापन
कारोबार को बंद कर पिछले कई दिनों से एक्साइज ड्यूटी को वापस लेने की मांग कर रहे स्वर्णकारों की हड़ताल रविवार को  27वें दिन में प्रवेश कर गई। सरकार की गलत नीतियों से नाराज स्वर्णकारों ने शहर के चबूतरा बाजार में मार्ग जाम कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे स्वर्णकार संघ उधमपुर के जिला प्रधान जोगेंद्र वर्मा और वीरेंद्र वर्मा ने कहा कि जब जब भी सरकार ने स्वर्णकारों पर काले कानून लगाए हैं, तब तब सरकार को स्वर्णकारों के आंदोलन के आगे झुकना पड़ा हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक तरफ तो भाजपा सरकार लोगों को अच्छे दिन आने के सपने दिखाती है। वहीं दूसरी तरफ आम बजट में एक्साइज ड्यूटी को बढ़ाकर लोगों को परेशान करने की नीति बनाई जाती हैं। सरकार चाहे जो मर्जी कर ले उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही सरकार ने काले कानून को वापस नहीं लिया तो वह आगामी दिनों में जेल भरो आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्वर्णकार संघ के सदस्य शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें