फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: राष्ट्रीय राजमार्ग से मोहमाया मंदिर तक बनेगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
- विधायक रणबीर सिंह पठानिया ने काम शुरू करवाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। उधमपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण संपर्क व बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में विधायक रणबीर सिंह पठानिया ने नाबार्ड के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग से श्री मोहमाया माता मंदिर तक सड़क बनाने का काम शुरू करवाया।
717.71 लाख की निविदा राशि वाली इस परियोजना के लिए 552.43 लाख रुपये आवंटित हो चुके हैं। लोगों को संबोधित करते पठानिया ने बेहतर सड़क संपर्क के परिवर्तनकारी प्रभाव पर जोर दिया। कहा कि यह सड़क न केवल श्री मोहमाया माता मंदिर तक सीधी पहुंच प्रदान करेगी, बल्कि गुज्जर बस्तियों और आसपास के गांवों के सामाजिक-आर्थिक मानकों को भी ऊपर उठाएगी। उन्होंने केंद्र सरकार के सहयोग से शुरू की जा रही प्रमुख परियोजनाओं की जानकारी दी, जिनमें मजालता पुल, थियाल से चौंतरा माता रोड, विशाल से रिहाना पुल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

विधायक ने कहा ये परियोजनाएं सिर्फ सड़कें नहीं हैं ये हमारे लोगों के लिए जीवनरेखा हैं जो शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, धार्मिक पर्यटन और रोजगार के अवसरों तक पहुंच को बढ़ाती हैं। जिला विकास परिषद (डीडीसी) के अध्यक्ष लाल चंद ने केंद्र सरकार का हार्दिक धन्यवाद करते हुए कहा कि इस तरह की पहल ग्रामीण उधमपुर क्षेत्र के लिए एक गेम चेंजर होगी। स्थानीय निवासियों, विशेष रूप से एसटी समुदाय के लोगों ने अपने गांवों और पवित्र मोहमाया माता मंदिर तक लंबे समय से प्रतीक्षित सड़क संपर्क सुनिश्चित करने के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस मौके पर डीडीसी सदस्य आशु शर्मा, डीडीसी पूरन चंद शर्मा, बिक्रम सिंह, बलवान सिंह, कुलदीप सिंह, राजिंदर, सुभाष शर्मा, सुभाष चंदर, दीप सिंह, मकबूल, रविंदर, आर्यन, अनमोल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें