फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाने के उपाय करेंगे: डॉ. जरगर

विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के निदेशक को सम्मानित करते कर्मचारी। 
विज्ञापन
डोडा। स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक (डीएचएस) जम्मू के रूप में कार्यभार संभालने के बाद डॉ. अब्दुल हामिद जरगर ने शुक्रवार को अपने गृहनगर भद्रवाह का पहला दौरा किया।
विज्ञापन

उन्होंने उप-जिला अस्पताल (एसडीएच) भद्रवाह का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने के लिए हर संभव उपाय किए जाएंगे। डॉ. जरगर ने चिकित्सा और पैरामेडिकल कर्मचारियों के साथ बातचीत की। उन्होंने एसडीएच भद्रवाह और अन्य परिधीय स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर सुविधाओं, कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि और बुनियादी ढांचे के विकास जोर दिया। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने के लिए हर संभव उपाय किए जाएंगे। उन्होंने बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, चिकित्सा कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और एसडीएच भद्रवाह व स्वास्थ्य केंद्रों में रोगी देखभाल सेवाओं में सुधार की प्रतिबद्धता दोहराई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें