फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब मौसम के चलते दुसरे दिन भी बंद रहा जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग,

विज्ञापन
उधमपुर, हाईवे बंद होने पर उधमपुर के आसपास लगी ट्रकों की लंबी कतारें - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। तीन दिन से जारी बारिश व बर्फबारी के कारण जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग वीरवार को भी घाटी जाने वाले वाहनों के लिए बंद रहा। इस दौरान उधमपुर के जखैनी चौक से किसी भी वाहन को घाटी जाने की अनुमति नहीं दी गई। और, खाद्य सामग्री और जरूरी सामान से लदे लगभग तीन हजार इस दौरान राजमार्ग पर खड़े नजर आए। हालांकि, डोडा, किश्तवाड़ और भद्रवाह की तरफ वाहनों की आवाजाही बहाल थी।
विज्ञापन

वहीं, घाटी सहित रामबन व पटनीटॉप की तरफ किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं दी गई। इससे देश-प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से बर्फबारी का नजारा देखने आए पर्यटकों को निराशा हाथ लगी। पर्यटकों का कहना था कि पैसा व समय खर्च करने के बाद भी ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें सुरक्षा कारणों से जखैनी चौक पर ही रोक दिया।
जखैनी चौक से आगे जाने की अनुमति न दिए जाने के कारण वीरवार को दिन भर राजमार्ग पर जखैनी चौक, संगुर चौक, बट्टल बालियां, गोल मेला, रठियान, गरनेई, टिकरी, आदि में सैकड़ों वाहन फंसे रहे। वे पूरा दिन जखैनी चौक के आसपास एकत्रित होकर आगे जाने की अनुमति मिलने के इंतजार के साथ यातायात कर्मियों से राजमार्ग की पल-पल की खबर लेते नजर आए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि तीन दिन से जारी बारिश व बर्फबारी से रामबन के विभिन्न हिस्सों में पहाड़ों से पत्थर गिरना शुरू हो गए थे। एक वाहन के चपेट में आने से रामबन पुलिस ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए बुधवार दो बजे के बाद राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया था। इसके बाद उधमपुर से भी वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
------
राजमार्ग पर बढ़ गई है फिसलन
यातायात पुलिस का कहना था कि कुद क्षेत्र के आगे भारी बारिश व बर्फबारी के कारण राजमार्ग पर फिसलन बढ़ गई है। इससे वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा काफी बढ़ गया है। इसको देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। मार्ग साफ करने का काम लगातार जारी है। पूरा होते ही वाहनों की आवाजाही सुचारू हो जाएगी। यात्रियों से अपील है कि ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें, और अपनी जान को जोखिम में डालने का प्रयास न करें।

श्मीर की और जाने वाले वाहनों को ऊधमपुर के जखैनी चौक पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी रोकते हुए- फोटो : UDHAMPUR

यात्रियों को गाईड करते हुए ऊधमपुर डीटीआई ट्रैफिक- फोटो : UDHAMPUR

जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद होने के बाद वीरवार को ऊधमपुर के पीर बाबा चौक पर रोके गए यात्री वाहन। -संवा?- फोटो : UDHAMPUR

ऊधमपुर के जखैनी चौक पर ट्रैफिक पुलिस जवान एनाउसमेंट करते हुए- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें