संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान के विरोध में उतरते हुए बीस पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
- फोटो : Demo pic
लोअर मीर पंचायत अंतर्गत पड़ने वाले गुलावन गांव के लोगों ने सोमवार को बिजली विभाग के खिलाफ सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। गांव में बिजली नहीं नाराज ग्रामीणों ने कैंथगली-मोंगरी सड़क पर तीन घंटे तक वाहनों की आवाजाही रोककर नारेबाजी की।
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे स्थानीय निवासी अजीत सिंह और सुरेंद्र सिंह ने कहा कि गांव के अन्य क्षेत्रों में बिजली की सुविधा होने के बावजूद उनके गांव की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश आजाद होने के इतने वर्षों बाद भी उनके गांव में बिजली नहीं पहुंच पाई है। कई बार विभाग व सरकार के आगे गुहार लगाने के बावजूद कुछ हासिल नहीं हुआ।
इस कारण उन्हें मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गांव में 60 से 70 के करीब घर ऐसे हैं, जिनके घरों में बिजली नहीं हैं। बिजली नहीं होने से शाम होते ही पूरे गांव में सन्नाटा छा जाता है। इतना ही नहीं स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
कितनी सरकारें आई और चली गई, लेकिन उनके गांव में बिजली की सुविधा बहाल करवाने के लिए किसी ने ठोस कदम नहीं उठाए। प्रदर्शनकारियों द्वारा मार्ग जाम किए जाने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पंचैरी तहसीलाद नरेंद्र कुमार ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि वह जल्द ही उनकी समस्या का समाधान करने के लिए ठोस कदम उठाएंगे। उनके आश्वासन के बाद ही प्रदर्शनकारी शांत हुए। इसके बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बहाल हो पाई।