जेड़ईपीओ मजालता अश्विनी खजूरिया को सम्मानित करते मजालता के निजी स्कूलों के प्रधानाचार्य।
मजालता। कम ही अधिकारी दूसरे के दिलों में जगह बना सकते हैं। यह बात जोनल एजुकेश्जन प्लानिंग ऑफिसर (जेडईपीओ) मजालता अश्विनी खजूरिया के सेवानिवृत्त एवं विदाई समारोह में निजी स्कूल के संस्थापकों ने कही। जेडईपीओ खजूरिया 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं।
मजालता के निजी स्कूलों की ओर से उनके लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। खजूरिया ने अपना अनुभव बांटते हुए बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में मुझे जहां भी जो जिम्मेदारी दी गई, उसे मैंने पूर्ण ईमानदारी के साथ निभाया। वक्ताओं ने कहा कि विद्यालय परिवार उनके कार्यों को सदैव याद रखेगा। उनकी कुशल कार्यक्षमता व उत्कृष्ट योगदान हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। उनके मार्गदर्शन की उन्हें हमेशा अपेक्षा रहेगी।
इस मौके पर डीएसपी ट्रैफिक उधमपुर जितेंद्र सिंह ,जेडईओ मजालता सूरम चंद प्रधानाचार्य सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल मजालता राजेश कुमार, प्रधानाचार्य सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल धम्मा रमेश चंद्र, प्रधानाचार्य सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल खून डॉक्टर पवन खजूरिया, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान नीरज केसर,जनरल सेक्रेटरी अशोक कुमार,मोहन लाल, कुलदीप सिंह, दर्शन कुमार,संसार शर्मा, रहमदीन, बोध राज, पूजा देवी. कुलबीर सिंह , राजकुमार गुप्ता, मंजीत सिंह, डीडी खजूरिया, रोमेश सिंह मुख्य तौर पर मौजूद रहे। संवाद