उधमपुर। जम्मू कश्मीर स्टेट बोर्ड ऑफ स्कूल एजूकेशन ने वीरवार को समर जोन की 12वीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित किए। इसमें उधमपुर के 28 विद्यार्थियों ने 97 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इनमें विज्ञान संकाय के 19, वाणिज्य के तीन और कला के छह विद्यार्थी शामिल हैं।
12वीं की परीक्षाओं में विज्ञान संकाय में महाराजा हरि सिंह डीएवी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर की प्रत्यक्षा गुप्ता ने 99.4 प्रतिशत अंक पाकर पूरे जिले में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, इसी स्कूल की भूमि ने 99.2 प्रतिशत अंक के साथ जिले में दूसरा और हैप्पी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर के विभांशु शर्मा ने 99.2 प्रतिशत अंकों को साथ जिले में तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया है।
वहीं, वाणिज्य संकाय में कॉमन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर के गोकिल जंडियाल ने 98.4 प्रतिशत अंक पाकर जिले में टॉप किया है। इसके बाद एओसी हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर के हरिदर्शन शर्मा ने 98.2 प्रतिशत के साथ दूसरा और 98.0 प्रतिशत अंक के साथ कॉमन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर की रिदिमा गुप्ता ने तीसरा स्थान कब्जाया है।
बात करें अगर कला संकाय की तो 98.8 फीसदी अंक लेकर विजय हायर सेकेंडरी स्कूल बाडेयां उधमपुर की पलक महाजन ने जिले में पहला स्थान पाया है। वहीं, हैप्पी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर की ईरा जंवाल और गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल रामनगर की पूजा देवी ने 98.2 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल ब्वॉयज उधमपुर के रोहित देव सिंह 98.0 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
उधमपुर। साइंस स्ट्रीम में 6वीं पोजिशन लेने वाली सानिया डोगरा को मिठाई खिलाते परिजन- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। आर्टस में चौथी पोजिशन लेने वाली ईरा जम्वाल अपने परिजनों के साथ- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। सांइस स्ट्रीम में आठवीं पोजिशन हासिल करने वाली रिद्धिमा गुप्ता- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जिले में कार्मस का टॉपर गोकिल जंडियाल- फोटो : UDHAMPUR