फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने की बैठक

विज्ञापन
बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते डीसी पीयूष सिंगला। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन की व्यवस्था को लेकर जिला विकास आयुक्त डॉ. पीयूष सिंगला ने डीसी कार्यालय के सम्मेलन हॉल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक बैठक की।
विज्ञापन

बैठक के दौरान राष्ट्रीय समारोह स्थल पर बैठने की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा, पेयजल और बिजली आपूर्ति, स्वच्छता, प्राथमिक चिकित्सा, बसों की तैनाती, अग्निशमन दस्तों समेत विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान डीडीसी ने सभी अधिकारियों को राष्ट्रीय समारोह के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों से समारोह के दिन कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहने का आह्वान किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह उधमपुर के गवर्नमेंट ब्वॉयज डिग्री कॉलेज परिसर में आयोजित किया जाएगा। समारोह सूचना विभाग द्वारा सुबह 6 बजे शहनाई वादन कार्यक्रम के साथ शुरू होगा। इसके उपरांत पुलिस, एनसीसी और विभिन्न कॉलेजों और स्कूलों के प्रतियोगी मार्च पास्ट में भाग लेंगे। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान भारत, सुकून-ए-आवाम, जल जीवन मिशन आदि योजनाओं से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
डीसी ने सभी आवश्यक विभागों के लिए संयुक्त नियंत्रण कक्ष स्थापित करने को कहा। डीडीसी ने एक्सईएन पीएचई, पीडीडी और आर एंड बी को निर्देश दिया कि वे समारोह स्थल पर बिजली आपूर्ति के अलावा बैठने, बैरिकेडिंग और पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें। मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नगर पालिका को शहर के साथ-साथ कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे समारोह के अंत तक डॉक्टरों की एक टीम और आवश्यक दवा के साथ एक एंबुलेंस की तैनाती सुनिश्चित करें। इसके अलावा डीसी ने कार्यक्रम के दौरान जिला पुलिस और यातायात पुलिस को कस्बे में सुरक्षा और यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एआरटीओ को जनता के लिए पर्याप्त संख्या में बसों की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर डीसी द्वारा राष्ट्रीय समारोह के सफल आयोजन के लिए रिहर्सल रिसेप्शन कमेटी, चयन समिति जैसी विभिन्न समितियों का भी गठन किया गया। भैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव ओमप्रकाश पांडे, एडी एसकेपीए मोहन लाल, एडीसी डॉ. गुरविंदरजीत सिंह, जीएम डीआईसी सूरम चंद शर्मा, एसीआर विकार गिरि, डीआईओ के अलावा विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख, कार्यकारी इंजीनियर, स्वास्थ्य, कृषि, बागवानी, पीडीडी, युवा सेवाओं और खेल, शिक्षा, परिवहन, नगर पालिका, कॉलेजों और उच्च माध्यमिक विद्यालयों, नागरिक प्रशासन, पुलिस और सीआरपीएफ के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें