फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च पर्वर्तीय चोटियों पर ताजा बर्फबारी होने से निचले इलाकों में बढा ठंड व शीत लहर का प्रकोप

विज्ञापन
ठंड में अलाव तापते लोग। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
डोडा। कुछ दिनों तक मौसम के साफ बने रहने के बाद शुक्रवार को फिर से जिले के पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ हल्की बर्फबारी हुई है। इसका असर से जिले के निचले इलाकों में भी ठंड व शीत लहर का प्रकोप बढ गया है। कुछ दिनों के सुधार के बाद शुक्रवार सुबह से एक बार फिर से मौसम में तब्दीली का असर देखने को नजर आया। सुबह से छाए हल्के बादलों के बाद जिले के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुआ है। जिसका असर क्षेत्र के निचले व मैदानी इलाकों में भी नजर आया और यहां ठंड का प्रकोप पहले से भी अधिक बढने के साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से मौसम के साफ बने रहने से हाड़ तोड सर्दी के प्रकोप से लोगों को दिन के समय में काफी राहत मिल रही थी। लेकिन शुक्रवार को जिले के उँचे क्षेत्रों में बर्फबारी होने के कारण निचले इलाकों में भी ठंड के प्रकोप में इजाफा हो गया है। जिसके कारण शुक्रवार को दिनभर मौसम का मिजाज बदला रहा। शाम को शीत लहर का प्रकोप अधिक बढने की वजह से लोग जल्दी ही अपने घरों को लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें