उधमपुर। नगर परिषद की तरफ से रविवार को विशेष कार्रवाई करते हुए शहर के वार्ड नंबर छह के रजनीश नगर में सरकारी जमीन पर किए गए एक अवैध कब्जे को हटाया गया।
विभाग अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोगों ने रजनीश नगर मोहल्ले में सड़क के बीचोबीच बाड़ लगाकर एक पार्क जैसा बना दिया था। जिससे सड़क का दायरा काफी कम हो गया था और लोगों को आवाजाही को लेकर समस्या पेश आ रही थी। जानकारी मिलने के बाद इसपर कार्रवाई की गई है और जेसीबी की मदद से अवैध कब्जा हटा दिया गया है।
वहीं नगर परिषद के सीईओ सद्दाद हुसैन का कहना था कि शहर में किसी भी तरह के अवैध कब्जे की इजाजत नहीं हैं। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा गैरकानूनी है इसलिए सभी को इससे बचना चाहिए।