फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: संदरानी में भारद्वाज थरमट बिरादरी ने मनाई वार्षिक मेल

विज्ञापन
संदरानी गांव में आयोजित थरमट बिरादरी की वार्षिक मेल के दौरान देवस्थान पर माथा टेकते श्रद्धालु।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। भारद्वाज थरमट बिरादरी की वार्षिक मेल सह स्थापना दिवस रविवार को टिकरी के संदरानी गांव में स्थित बाबाजी के देव स्थान पर मनाया गया। इसमें काफी संख्या में बिरादरी के लोगों ने भाग लेकर कुल देवता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मेल में भाग लेने के लिए जम्मू, कटड़ा, रियासी, बसोहली इत्यादि इलाकों से श्रद्धालु पहुंचे थे। सुबह मूर्ति पूजन किया गया। इसके उपरांत सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक जात्र की गई। इसके बाद दोपहर 12 बजे श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बिरादरी के अध्यक्ष परमानंद की अध्यक्षता में किया गया। अन्य लोगों में सुभाष चंद्र, भारत भूषण, पूर्व सरपंच पवन कुमार, अमित थरमट व अन्य मुख्य रूप से शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिरादरी के कोषाध्यक्ष चुन्नी लाल डोगरा ने बताया कि पहले जम्मू के बावे में वार्षिक मेल का आयोजन होता था लेकिन बीते 19 साल से उधमपुर के संदरानी में बाबा जी के देवस्थान पर मेल मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि थरमट बिरादरी को समाज में विशेष दर्जा प्राप्त है। बिरादरी के सदस्यों में कटड़ा में एसएसपी पद से रिटायर हुए अशोक कुमार, जेडईओ उधमपुर रहे जीएम थरमट का नाम भी मुख्य रूप से शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बिरादरी समाज हित के उत्थान और जन कल्याण के कार्याें में हमेशा बढ़चढ़ कर भाग लेती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें