फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ढोल नगाड़ों के साथ निकाली गई गुरु रविदास की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
-श्रद्धालुओं ने किया गुरुदेव की महिमा का गुणगान, जगह-जगह लगे लंगर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। गुरु रविदास जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और गुरु रविदास की महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर विधायक सुनील भारद्वाज, एसडीम स्वाति शिमर, डीडीसी अशरी देवी समेत कई भाजपा कार्यकर्ताओं सहित कस्बे के कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।
रविवार दोपहर ग्यारह बजे गुरु रविदास मंदिर परिसर से ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा शुरू हुई। इस शोभायात्रा में कस्बे और ग्रामीण लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गुरु रविदास की शोभा यात्रा में महिला सेवादार झाड़ू और पानी से मार्ग की सफाई करते हुए सबसे आगे चल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए स्थानीय लोगों द्वारा जगह-जगह पर खाने-पीने का इंतजाम किया गया था। यह शोभा यात्रा चिगली चोरी, मुख्य बाजार, बस अड्डा, ऐहतिहासिक किला, डाक बंगला मार्ग से होते हुए वापस मंदिर परिसर में आकर संपन्न हुई। अंत में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। शोभा यात्रा में पुलिस प्रशासन की ओर से जगह-जगह पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें