फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: राजमाता आश्रम के वार्षिकोत्सव पर किया हवन-पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। जीवन में गुरु का पदार्पण हो जाए तो जीवन वसंतमय बन जाता है। अन्यथा जीवन केवल अंत की ओर ही बढ़ता है। यह संदेश स्वामी राजेश्वरानंद ने श्री राजमाता आश्रम शनि मंदिर के वार्षिकोत्सव पर दिया। माघ मास में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक महोत्सव की पूर्णाहुति वसंत पंचमी के पावन अवसर पर विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। रविवार को महोत्सव के तीसरे दिन स्वामी राजेश्वरानंद की देखरेख में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया गया। सदगुरु राजदरबार के प्रबंधक राम वोहरा ने बताया कि पूर्णाहुति में समाजसेवी सोनू ठाकुर तथा मजदूर दस्तकार यूनियन के अध्यक्ष बंसी लाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कन्या पूजन कर हलवा-चना का प्रसाद, उपहार व दक्षिणा दी गई। भक्तों ने कन्याओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। शनिदेव मंदिर नलेय्या से भूमिका मंदिर तक नगर कीर्तन निकाला गया। स्वामी राजेश्वरानंद ने कहा कि गुरु शिष्य को केवल कर्मकांड तक सीमित नहीं रखते बल्कि उसे सुख-दुःख से मुक्त कर आनंद से परिचित कराते हैं। उन्होंने शिष्यमंडली के साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता और विश्व शांति की प्रार्थना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें