फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोनल शिक्षा अधिकारी के पदों पर नियुक्ति होने से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर टीचर एसोसिएशन ने जोनल शिक्षा अधिकारी के खाली पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया को सराहनीय कदम बताया। एसोसिएशन के प्रधान भूपिंदर सिंह ने कहा कि जब कोई जोनल शिक्षा अधिकारी सेवानिवृत्त होता था तो उस जोन का प्रभार किसी प्रिंसिपल को दे दिया जाता था। इससे कई प्रकार की समस्या खड़ी हो जाती थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई महीनों से शिक्षक और विशेष रूप से जम्मू कश्मीर टीचर एसोसिएशन मांग कर रही थी कि खाली पड़े पदों को शीघ्र भरा जाए। अब शिक्षा विभाग ने बेहतरीन फैसला लेते हुए सभी पदों को भरा है, उम्मीद है कि हेड मास्टर, लेक्चरर, मास्टर, टीचर व चपरासी के खाली पदों को भी शीघ्र भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे शिक्षा विभाग में लंबित मांगें पूरी हो रही है इसका सारा श्रेय मुख्य सचिव शिक्षा विभाग बीके सिंह और शिक्षा निदेशक जम्मू को जाता है। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षकों में उम्मीद जगी है कि शीघ्र दूसरे व तीसरे दर्जे के शिक्षकों के हित में तबादला नीति बनेगी। उन्होंने उपराज्यपाल से भी अपील करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन को भी बहाल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें