फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह हुई बारिश से दिनभर मिली उमस से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सुबह की बारिश के बाद बुधवार को शहरवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। बारिश के बाद दिन भर मौसम सुहावना रहा। शाम को सूरज के ढलने के बाद तो तापमान में ज्यादा गिरावट हो गई और शहरवासियों ने घरों से बाहर निकल कर सुहावने मौसम का पूरा आनंद उठाया।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से मौसम का लगातार मिजाज बदल रहा है। मंगलवार रात को जिले में बादल छा गए थे और बुधवार तड़के करीब चार बजे बारिश शुरू हो गई। इसके बाद सुबह करीब 10 दस बजे तक रुक रुक कर बारिश होती रही। दस बजे बारिश बंद होने के बाद धूप नहीं निकली। शाम तक बादल ही नजर आए। इसी के चलते तापमान में गिरावट रही।
गर्मी से बचने के लिए शहरवासियों को एसी व कूलर का सहारा नहीं लेना पड़ा। पंखे चलाने से ही गर्मी से राहत मिल रही थी। मौसम सुहावना होने के बाद लोगों ने बाजार पहुंच कर खरीदारी की। इसी कारण बाजार में काफी भीड़ नजर आई। शाम को सूरज ढलने के बाद मौसम और सुहावना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को भी बारिश पड़ने की संभावना है और इससे गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें