रियासी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मुकुंद तिबरेवाल ने जिला पुलिस लाइन में अधिकारियों और थाना प्रमुखों के साथ पहली परिचयात्मक बैठक की। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि पुलिस की कार्यप्रणाली जनहितैषी और सक्रिय होनी चाहिए।
100 दिवसीय नशा मुक्ति अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ितों के पुनर्वास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल अपराधियों की संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। साथ ही नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जांच अधिकारी निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करें। मवेशी तस्करी पर रोक लगाने के लिए नाके लगाएं। संवाद