फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: समाज के उज्जवल भविष्य को लेकर सड़कों पर उतरे 1200 छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। युवाओं और समाज के उज्जवल भविष्य को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान शुक्रवार को 1200 छात्रों की रैली के साथ संपन्न हुआ। विद्यार्थियों को नशा मुक्ति, उज्जवल भविष्य, मानसिक स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, यातायात नियमों सहित अन्य सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


उपायुक्त मिंगा शेरपा ने दोमेल चौक से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।



उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने और समाज में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रैली सलाथिया चौक, रामनगर चौक और गोल मार्केट से शहीद इंस्पेक्टर कमल सिंह ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में संपन्न हुई। छात्रों ने जनहित व सामाजिक मुद्दों से आम जनता को जागरूक करने का प्रयास किया। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बता दें कि बुधवार को अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया था। इस दौरान विभिन्न स्कूलों में छात्रों को जनहित और सामाजिक जिम्मेदारियों से जुड़े अहम विषयों पर जागरूक किया गया और छात्रों के लिए प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन, और चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्कूल स्तर पर सम्मानित भी किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में लगभग 20 स्कूलों से 9वीं से 12वीं कक्षा तक के बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रत्येक प्रतियोगिता के लिए प्रत्येक स्कूल से एक छात्र शामिल हुआ। निबंध लेखन में नशे की लत समाज और युवाओं के लिए खतरा, चित्रकला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मानसिक स्वास्थ्य, नशे की लत, करियर परामर्श, यातायात जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण विषय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें