फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सलाल बांध से निकाली जाएगी गाद, 21 से 30 मई तक चिनाब नदी के किनारे न जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। ज्योतिपुरम स्थित सलाल विद्युत स्टेशन के सलाल बांध जलाशय में आपातकालीन गाद निकासी (फ्लशिंग) का कार्य शुरू होने जा रहा है। इसे लेकर प्रशासन और परियोजना प्रबंधन द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है। परियोजना के समूह महाप्रबंधक ने सोमवार शाम को जानकारी दी कि जलाशय को साफ करने के लिए सलाल बांध के स्पिलवे गेट 21 से 30 मई तक (सुबह 9 बजे से) खोले जाएंगे। इस प्रक्रिया के कारण चिनाब नदी का जलस्तर अचानक दो से तीन फीट तक बढ़ सकता है।
विज्ञापन

किसी भी अप्रिय घटना या दुर्घटना को रोकने के लिए निर्धारित अवधि के दौरान चिनाब नदी के किनारों पर आम जनता, वाहनों की आवाजाही और राफ्टिंग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे न तो खुद नदी के पास जाएं और न ही मवेशियों व जानवरों को नदी के किनारों पर जाने दें।
बांध के गेट खुलने से नदी का प्रवाह तेज होगा जिसे देखते हुए अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम के कई गांवों को अलर्ट पर रखा गया है। अपस्ट्रीम गांवों में धरान, थनपाल, अरनास, साई लांजन, नरलू, गाडी, सलाल कोट और डाउनस्ट्रीम में गुज्जर कोठी, सियाड़ बाबा, बिड्डा, कच्ची खेड़ा, तलवाड़ा, नम्बला, विजयपुर, बारादरी, पट्टा, कांसी पट्टा, जेडी, पनासा, बददर, चुंबियां, डेरा बाबा बंदा बहादुर और सेरी शामिल हैं।
विज्ञापन


स्थिति पर नजर रखने के लिए राजस्व, पुलिस, एसडीआरएफ और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को आपस में तालमेल बिठाने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र के अधिकारियों, नंबरदार, चौकीदार, जीआरएस और वीएलडब्ल्यू के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर लगातार निगरानी की जाएगी ताकि कोई भी व्यक्ति बहाव क्षेत्र के करीब न जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें