फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मां दुर्गा डेंटल क्लिनिक में अत्याधुनिक लैब का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा श्रद्धालुओं व स्थानीय निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में मां दुर्गा डेंटल क्लिनिक में अत्याधुनिक लैब का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

इसका उद्घाटन सीईओ सचिन कुमार वैश्य ने किया। डेंटल लैब श्री माता वैष्णो देवी चैरिटेबल सोसायटी के माध्यम से संचालित की जाएगी। लगभग 43.54 लाख की लागत से स्थापित आधुनिक सुविधा में नवीन डिजिटल दंत तकनीकों को शामिल किया गया है जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को किफायती दरों पर उच्च गुणवत्ता की दंत चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी।
लैब में क्राउन, ब्रिज, कंप्लीट डेंचर, फ्लेक्सी पार्टियल डेंचर सहित विभिन्न प्रकार के स्थायी एवं हटाने योग्य प्रोस्थोडॉन्टिक उपकरण तैयार किए जा सकेंगे। आधुनिक इंट्राओरल स्कैनिंग तकनीक स्थापित की गई है जिससे पारंपरिक दांतों की छाप लेने की प्रक्रिया की जगह डिजिटल स्कैनिंग के माध्यम से मरीजों के दांतों और मुख संरचना की सटीक जांच संभव होगी। इससे उपचार प्रक्रिया तेज, आरामदायक और अधिक सटीक होगी।
विज्ञापन

सीईओ ने कहा कि श्राइन बोर्ड पवित्र गुफा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य सेवाओं, सुविधाओं और तीर्थ यात्रा प्रबंधन को लगातार आधुनिक बना रहा है। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी आलोक कुमार मौर्य, कार्यकारी निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा, सहायक मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोपाल शर्मा, सहायक वन संरक्षक विनय खजूरिया, डॉ. इंदरज्योत धीर सहित वरिष्ठ अधिकारी व गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें