रियासी। रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन दुर्गा नाटक मंडली की तरफ से किया जाएगा जिसमें सनातन धर्म सभा का सहयोग रहेगा। बुधवार शाम को हुई बैठक के बाद पत्रकारवार्ता में सनातन सभा के प्रधान ब्रिज मोहन शर्मा, मंडली के चेयरमैन सुदेश पंडोत्रा, प्रधान संजीव खजुरिया ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि वीरवार शाम चार बजे महादेव मंदिर से शोभायात्रा का आरंभ होगा जो रघुनाथ मंदिर में पहुंचेगी। यहां पर हनुमान चालीसा का पाठ होगा। बाद में यात्रा चौक चबूतरा से होते हुए गणेश मंदिर, मुख्य बाजार, नई बस्ती, कोर्ट रोड से वापस रामलीला ग्राउंड में आएगी, जहां पर भगवान श्रीराम की आरती कर प्रसाद वितरण किया जाएगा। शोभायात्रा में भगवान राम व माता सीता की मनमोहक झांकी शामिल होगी।