फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बाजारों में पहुंची रंग-बिरंगी राखी, खरीदारी तेज

विज्ञापन
बस अड्डे पर दुकानों से राखी की खरीदारी करती युवती व अन्य लोग।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। रक्षाबंधन पर्व को लेकर वीरवार को नगर के बाजारों में अच्छी रौनक दिखी। अपने भाइयों की कलाई में बांधने के लिए महिलाएं व युवतियां रंग-बिरंगी राखी की खरीदारी करतीं नजर आईं। बस अड्डे के साथ ही नगर के मुख्य बाजार,रामगली,चौक चबूतरा,नई बस्ती में राखी की दुकानों पर भीड़ रही।
विज्ञापन

दुकानदार सुरभि गंडोत्रा, आयुष खजूरिया और राजीव बनाथिया ने बताया कि इस बार बाजार में कई किस्म की रंग-बिरंगी राखी आई हैं। बच्चों के लिए डोरेमोन, श्रीराधा कृष्ण, छोटा भीम, शेरा के अलावा कई राखिया आई हैं जिनकी काफी खरीदारी हो रही है। भीड़ देखकर अगले दो दिनों में बाजार में और ज्यादा भीड़ होगी। मौसम ने अगर साथ दिया और साफ रहा तो दो दिनों में अच्छी खासी राखी बिकने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें