फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एमसीएच से बीएमओ कार्यालय स्थानांतरित होने पर गुस्साए लोग

Thu, 02 May 2024 01:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरान अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर जताया रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। नगर के मुख्य बाजार स्थित जच्चा-बच्चा अस्पताल की इमारत में चल रहे ब्लॉक मेडिकल कार्यालय को स्थानांतरित करने पर शहरवासियों का गुस्सा फूट गया। बुधवार शाम को स्थानीय लोगों और जिला विकास कमेटी के सदस्यों ने रोष जताया। उन्होंने कहा कि बीएमओ ऑफिस के शिफट होने पर जो थोडी बहुत स्वास्थ्य सुविधा यहां मिलती थी अब उस पर भी विराम लग गया है। स्वास्थ्य विभाग को चाहिए कि उक्त स्थान पर सभी सुविधाएं जल्द शुरू करें।
विज्ञापन

बुधवार को एमसीएच की इमारत के बाहर धरना दे कर नारेबाजी करते हुए वरिष्ठ नागरिक सुदेश पंडोतरा, जिला विकास कमेटी के प्रधान डॉ. सुखदेव शर्मा, तारिक भटट, बिशन मगोत्रा ने कहा कि गत सप्ताह विभाग के निदेशक ने दौरा कर एक दिन में एमसीएच को शुरू करने का आश्वासन दिया था। वहीं, बुधवार को बीएमओ ऑफिस को स्थानांतरित करवा दिया। एमसीएच भी शुरू नहीं हुआ। लोगों ने एक हफ्ते में एमसीएच शुरू नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें