फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बारिश रुकने के बाद भी भूस्खलन जारी, 20 परिवार हुए बेघर

विज्ञापन
विज्ञापन
- रियासी के साढ़ बग्गा के रहने वाले परिवार शरण लेने के लिए स्कूलों में पहुंचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। बारिश रुकने के बाद भी जिला रियासी के पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन होने की घटनाएं जारी हैं। जिले के तहसील माहौर के साढ़ बग्गा में बीते वीरवार को देर शाम हुए भूस्खलन से लगभग 20 परिवार बेघर हो गए। ये लोग गांव का पलायन कर सरकारी स्कूलों में पहुंचे जहां इन्हें पनाह दी गई।
बताया जाता है कि साढ़ बग्गा में नाले के पास पहाड़ी से भूस्खलन हुआ। पहाड़ी से काफी मिट्टी का मलबा लोगों के घरों की तरफ आ गया। स्थानीय निवासी अली मोहम्मद, जमाल दीन, शबीर अहमद, मोहम्मद शरीफ, अहमद दीन, कमर दीन, रोशन दीन, नजीर अहमद, बशीर अहमद, असगर अली, बहार दीन, शाह परी व हाकम दीन के कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा है। मकानों में दरारें आने से घर का कुछ हिस्सा गिर गया।
विज्ञापन

पूरी तरह से घर गिरने की आशंका को देखते हुए उसमें रहने वाले परिवारों ने वहां से निकलना ही ठीक समझा। 20 परिवारों के सभी सदस्य वहां के स्थानीय सरकारी स्कूलों में पहुंचे। मौके पर आई प्रशासन की टीम की तरफ से उन्हें जरूरी सामान उपलब्ध करवाया गया।
विज्ञापन

पुलिस स्टेशन माहौर से भी एक टीम ने यहां पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने का आग्रह किया गया है। लोगों से बिना किसी जरूरी काम के घर से बाहर नहीं जाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें