फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पंचैरी में भालू के हमला में दंपति घायल<bha>;</bha> पति की हालत स्थिर, पत्नी गंभीर

विज्ञापन
उधमपुर। पंचैरी में भालू के हमले में घायल दंपति को जीएमसी उधमपुर लेकर पहुंची एंबूलेंस: सोशल मीडि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। पंचैरी की कुल्टयार पंचायत के प्रेई गांव में भालू ने हमला कर शुक्रवार को एक दंपति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना शुक्रवार तड़के छह बजे के आसपास की बताई जा रही है।
पूजा देवी (37) सुबह जैसे ही घर से बाहर निकली वहां मौजूद एक भालू ने उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर पूजा का पति काका राम (41) पुत्र बंसी लाल उसे बचाने आया लेकिन भालू ने उसे भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों व तहसील प्रशासन की सहायता से घायल पति-पत्नी को तत्काल उपचार के लिए प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) पंचैरी लाया गया लेकिन यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जीएमसी उधमपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उपचार के बाद पति की हालत स्थिर है जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसे आगे के इलाज और प्लास्टिक सर्जरी इत्यादि के लिए जीएमसी जम्मू भेजा गया है। घायलों की सुध लेने जीएमसी उधमपुर पहुंचे उधमपुर पश्चिम हलके के विधायक पवन गुप्ता ने कहा कि घटना काफी दुखद है। जानकारी मिलने के तत्काल बाद हमने प्रशासन के सहयोग से उपचार के बंदोबस्त शुरू कर दिए थे।
पीएचसी पंचैरी में प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी उधमपुर में इनका हर संभव उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। पति की हालत फिलहाल स्थिर है लेकिन पत्नी के मुंह और सिर पर गहरे जख्म होने के कारण उसे जीएमसी जम्मू भेजा जाएगा। उन्हाेंने कहा कि दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में जगंलों का घनत्व बढ़ने से बहुत से रिहायशी इलाके भी अब जगंलों के बीच तक आ गए हैं।
विज्ञापन

ऐसे में जंगली जानवरों के इंसानों पर हमले की घटनाएं भी लगातार देखने को मिल रहीं हैं इसलिए वन्य जीव विभाग से भी कहा जाएगा कि इस समस्या के समाधान के लिए उचित बंदोबस्त किए जाएं और इंसानी बस्तियों के आसपास मौजूद जंगली जानवरों को पकड़कर जू में भेजा जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें