फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: विशाल जागरण में महामाई की महिमा का किया गुणगान

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। चैत्र नवरात्र पर वीरवार रात महामाई का 87वां विशाल जागरण नई बस्ती में स्थित स्थानीय बैंक्वेट हाल में हुआ। जागरण का आयोजन पहले कालका माता जी के मंदिर के प्रवेश द्वार पर करवाया जाना था, लेकिन खराब मौसम के चलते जागरण स्थल बदलना पड़ा। जागरण की शुरुआत भगवान गणेश की वंदना के साथ हुई। इसके बाद आए गायकों ने समा बांधा। गायक बिशन दास, मेहुल शर्मा, हैप्पी राही तथा ऋतिका कक्कड़ ने अपनी सुंदर आवाज में बारी-बारी से भजन गाए।
विज्ञापन

इस दौरान एक से बढ़ कर एक सुंदर भजन की प्रस्तुति दी गई। गायकों द्वारा प्रस्तुत किए गए कई भजनों पर पंडाल में स्थित लोग नाचे बिना नहीं रह सके। ढोल की थाप व म्यूजिक की धुन पर जम कर डांस किया गया। जागरण का आयोजन जगदीश चंद्र डोगरा उर्फ पोली शाह द्वारा करवाया गया था। इसमें सारी व्यवस्था को दीपक बमोत्रा की देख-रेख में किया गया। ठंड के बावजूद भी जागरण में माता का गुणगान करने काफी लोग पहुंचे। जागरण का समापन सुबह छह बजे हुआ। इस मौके पर उपस्थित संगत को प्रसाद भी बांटा गया। अखंड ज्योत को कालका माता के प्रवेश द्वार पर नवरात्र तक स्थापित रखा जाएगा।
टी-मोड़ काली माता मंदिर में प्रसाद ग्रहण किया

उधमपुर। चैत्र नवरात्र में देवी दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी की आराधना की गई। यह रूप अत्यंत पवित्र, शांत और तपस्या का प्रतीक माना जाता है। टी-मोड़ काली माता मंदिर में शुक्रवार सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़ पड़े। सुबह आठ से लेकर 10 बजे तक मां ब्रह्मचारिणी की पूजा व हवन किया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने माता का प्रसाद ग्रहण किया। पुजारी काका ने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन शाम साढ़े सात बजे संध्या आरती की जा रही है। सभी श्रद्धालु मंगलवार के भंडारे और जागरण में पहुंचकर मां का आशीर्वाद लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें