फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डीसी ने स्थिति की स्पष्ट, कहा- जिले में पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त स्टॉक, लोग अफवाहों से बचें

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिला उपायुक्त कुमार अभिषेक ने जिले में मौजूद पेट्रोलियम उत्पादों के स्टॉक और आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक की। उन्होंने कहा कि जिले में पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त स्टॉक है।लोग अफवाहों से बचें।
विज्ञापन

बैठक के दौरान उपायुक्त ने पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता, पेट्रोल पंपों की परिचालन स्थिति और उपभोक्ताओं को ईंधन की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए समग्र आपूर्ति शृंखला तंत्र की विस्तृत समीक्षा की।
डीसी ने बताया कि पूरे जिले में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से जारी है। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को पेट्रोलियम उत्पादों का सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने उप-विभागीय मजिस्ट्रेट और अन्य अधिकारियों को पेट्रोलियम उत्पादों और एलपीजी सिलेंडरों की जमाखोरी, कालाबाजारी या अधिक कीमत वसूलने के खिलाफ कड़ी निगरानी रखने को भी कहा। कानूनी मापन और प्रवर्तन टीमों को नियमों के अनुपालन और उपभोक्ता हितों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए ईंधन स्टेशनों और एलपीजी आउटलेट्स पर निरीक्षण तेज करने का निर्देश दिया गया। आम जनता को सलाह दी गई है कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और न ही उन्हें फैलाएं तथा घबराकर ईंधन और एलपीजी सिलेंडरों की अनावश्यक खरीदारी या भंडारण से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें