फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डाक बंगला में करवाया थाना दिवस कार्यक्रम, प्रभावी पुलिसिंग के लिए लोगों के साथ तालमेल पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। पुलिस-जनता संबंध को मजबूत करने और प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने की जनसंपर्क पहल के तहत वीरवार को थाना दिवस करवाया गया। तहसील मुख्यालय माहौर के डाक बंगला में एसएसपी मुकुंद तिबरेवाल ने कार्यक्रम काे संबोधित करते शांति, सांप्रदायिक सद्भाव और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस और जनता के बीच समन्वय को मजबूत करने के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन

लोगों ने जन कल्याण, पुलिसिंग, सुरक्षा, सड़क संपर्क, युवा भागीदारी और नशा मुक्ति से संबंधित मुद्दों को उठाया। एसएसपी ने शिकायतों और चिंताओं को धैर्यपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि वास्तविक मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
प्रतिभागियों को चल रहे नशा मुक्त भारत अभियान के बारे में भी जागरूक किया गया और समाज विशेष रूप से युवाओं पर मादक द्रव्यों के सेवन के हानिकारक प्रभाव से अवगत कराया गया। एसएसपी ने धार्मिक नेताओं से प्रवचन में मादक द्रव्यों के सेवन और दुष्परिणाम के मुद्दे को उजागर करने की अपील की। उन्होंने जनता से सतर्क रहने और राष्ट्रविरोधी तत्वों या किसी भी संदिग्ध गतिविधि से संबंधित जानकारी पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा करने का आग्रह किया। एसडीपीओ पारुल भारद्वाज, डीएसपी (ऑपरेशन) अजहर अली शाह, एसएचओ जीत सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें