रियासी। वार्ड नंबर सात के मुस्लिम मोहल्ला में क्रिकेट खेलते समय दो युवकों के बीच विवाद हो गया। मामला मारपीट तक पहुंच गया और फिर धारधार हथियार से हमले में तीन नौजवान घायल हो गए। इनकी पहचान ईशान (25) व आसिम (22) और नुमान (28) हुई है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमले के आरोप लगाए हैं। फिलहाल शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की है।
ईशान के अनुसार आसिम के परिजन उसकी दुकान पर आए जहां दोनों पक्षों के बीच फिर से विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान उस पर धारधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे बाजू में चोट आई। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर किया गया। यहां से अमनदीप अस्पताल (अमृतसर) ले जाया गया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं दूसरे पक्ष के आसिम और नुमान काे जिला अस्पताल में लाया गया जहां इलाज चल रहा है।