फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दो धड़ों में बंटे चैंबर से व्यापारी नाराज, बोले-सभी हितों का रखें ख्याल

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। दो धड़ों में बंटे चैंबर ऑफ कॉमर्स को लेकर व्यापारी असमंजस में है। प्रधान कौन है, इसे लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। पहले से नियुक्त प्रधान मिथुन भारती पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। हाल ही में बने प्रधान अमित शर्मा भी दावेदारी जता रहे हैं। मामला उपायुक्त तक पहुंच चुका है। प्रशासन से चुनाव करवाने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

वरिष्ठ दुकानदार सुदेश पंडोत्रा के अनुसार स्थानीय व्यापारियों की सहमति से अमित शर्मा को बाजार का नेतृत्व सौंपा है। हालांकि मिथुन भारती को भी व्यापारियों का समर्थन प्राप्त है। दोनों युवाओं को आपस में बैठकर टीम का गठन करना चाहिए। मनियारी का सामान बेचने वाले गंजा सिंह ने कहा कि बड़े के साथ ही छोटे दुकानदारों के हित के बारे में सोचना होगा जो भी प्रधान बने, उसे हर दुकानदार का ख्याल रखना होगा। स्वर्णकार संघ के प्रधान विवेक आनंद के मुताबिक दोनों प्रधानों को अलग-अलग व्यापारियों का समर्थन है। इसलिए आपसी परामर्श से नई टीम का गठन किया जाए जो सभी व्यापारियों के हित में हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें