फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी और कटड़ा ने जीत हासिल कर अगले दौर में किया प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के खेल मैदान में जारी कटड़ा प्रीमियर लीग (केपीएल) टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत वीरवार को दो मुकाबले खेले गए। इनमें एनसीसी रियासी और आरसीसी कटड़ा ने जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

सुबह पहला मुकाबला एनसीसी रियासी और केसीसी कटड़ा के बीच हुआ। केसीसी कटड़ा ने टॉस जीत कर एनसीसी रियासी को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। निर्धारित 20 ओवर में आरसीसी ने नौ विकेट पर 153 रन बनाए। इसमें अंकित ने 52 और संथ ने 36 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीसी कटड़ा की टीम 143 रन पर ही आल आउट हो गई और 10 रन से मैच गंवा दिया। एनसीसी रियासी के अंश ने चार ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। मैच में अंकित को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मुकाबला आरसीसी कटड़ा और एसआरसीसी बैजनाथ की टीम के मध्य हुआ। आरसीसी कटड़ा ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 246 रन का लक्ष्य रखा। इसमें धरमेश ने 58 गेंद में 117 की बेहतरीन और ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं, ध्रुव ने भी 35 गेंद में 83 रन बनाए। बैजनाथ टीम के गेंदबाज आकाश ने एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए एसआरसीसी की टीम की पारी 18.2 ओवर में 150 रन सिमट गई और 96 रन से मैच हार गई। एसआरसीसी की ओर से बलवंत ने 28 गेंद में 43 रन बनाए। आरसीसी के गेंदबाज राजू ने तीन ओवर में 32 रन देकर दो हासिल किए। इस मैच में 117 रन बनाने वाले धरमेश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। शुक्रवार को दरुड़ सीसी कटड़ा और एनसीसी रियासी व संधु सीसी लुधियाना व बीसीसी कटड़ा के बीच दो मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें